Oppo Reno 5 Pro: भारत में 18 जनवरी को लॉन्च होगा यह फोन, ये होंगे फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Jan 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
oppo reno 5 pro launch in india on 18 january know specifications
oppo reno 5 pro 5g - फोटो : अमर उजाला

    ओप्पो की रेनो सीरीज के 5जी स्मार्टफोन का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। अभी तक OPPO Reno5 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग को लेकर सिर्फ अफवाहों का ही बाजार गर्म था लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OPPO Reno5 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग को लेकर एलान कर दिया है। OPPO Reno5 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग 18 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे होगी।

    OPPO Reno5 Pro 5G के फीचर्स

    वैसे तो OPPO ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कुछ खास जानकारी साझा नहीं की है लेकिन कुछ फीचर्स के बारे में जरूर बताया है। OPPO Reno5 Pro 5G को लेकर कंपनी का दावा है कि यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें फुल डायमेंशन फ्यूजन (FDF) पोट्रेट वीडियो सिस्टम होगा।

    विज्ञापन

    इसके साथ स्मार्ट एल्गोरिदम का भी सपोर्ट होगा जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग शानदार होगी। ओप्पो का दावा है कि FDF की मदद से आप किसी भी लाइट कंडीशन और मूविंग सिनेरियो में भी बेहतरीन पोट्रेट वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए OPPO Reno5 Pro 5G में एआई हाईलाइट्स वीडियो भी मिलेगा। ऐसे में आपको क्लियर और ब्राइट वीडियो आउटपुट मिलेगा। OPPO Reno5 Pro 5G में अल्ट्रा नाइट वीडियो और लाइव HDR भी मिलेगा। ऐसे में OPPO Reno5 Pro 5G को लेकर कहा जा सकता है कि वीडियो क्रिएटर्स के लिए यह फोन तोहफ साबित होने वाला है।

    हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की बात करें तो OPPO Reno5 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 1000+ प्रोसेसर मिलेगा। ऐसे में इस प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। यह प्रोसेसर मल्टीमीडिया, वीडियोग्राफी, 5जी और इमेज इनोवेशन के लिए परफेक्ट बताया जाता है। इस प्रोसेसर को 7nm प्रोसेसर पर तैयार किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें