नूबिया एम2 लाइट भारत में लॉन्च, 16 मेगापिक्सल का है फ्रंट कैमरा

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 08 May 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
nubia M2 lite launched in india with 16 megapixel front camera
नूबिया एम2 लाइट

    चाइनीज स्मार्टफोन जेडटीई ने अपने नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन एम3 लाइट भारत में लॉन्च किया है। जेडटीई ने नूबिया एम2 लाइट को इससे पहले चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये रखी है। नूबिया एम2 लाइट ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन पर 9 मई से उपलब्ध होगा। साइट पर फोन का ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट उपलब्ध है। नूबिया एम 2 लाइट का सबसे खास फीचर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    स्पेसिफिकेशन

    नूबिया एम2 लाइट में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर मौजूद है। फोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि चीन में इस फोन के दो वेरिएंट मौजूद हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : गूगल डॉक्स के ये 5 फीचर्स आपकी जिन्दगी बना देंगे आसान

    चीन में कंपनी ने फोन को 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के विकल्प के साथ लॉन्च किया है। फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर काम करता है। कंपनी ने फोन में 16 मेगापिक्सल एफ/2.0 अपर्चर का फ्रंट और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। नूबिया एम2 लाइट में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें