स्वाइप ने लॉन्च किया 3,699 रुपये का 4जी स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 08 May 2017 03:49 PM IST
swipe launches elite star new variant at 3699
स्वाइप एलीट स्टार

    भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप ने अपने सस्ते 4जी स्मार्टफोन एलीट स्टार का नया वेरिएंट पेश किया है। स्वाइप ने एलीट स्टार का गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन दो स्टोरेज विकल्प में आता है। स्मार्टफोन के गोल्ड वेरिएंट में आपको 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मिलता है।

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 3,699 रुपये रखी है। वहीं 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,999 रुपये है। ये वेरिएंट दो कलर ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध है। स्पाइप एलीट स्टार स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर काम करता है।

    स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस हैंडसेट में 4 इंच का डब्लूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। एलीट स्टार में 1.5 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में आपको 1 जीबी रैम मिलता है, साथ ही ये दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। एलीट स्टार में आपको 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो रैपिड चार्ज को सपोर्ट करती है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

    और पढ़ें...