गूगल डॉक्स के ये 5 फीचर्स आपकी जिन्दगी बना देंगे आसान

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 May 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Google docs these 5 features make your life easy
Google Docs

    आपमें से कई लोग गूगल डॉक्स का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आपमें से कुछ ही लोग होंगे जो इसके कमाल के फीचर्स के बारे में जानते होंगे। गूगल डॉक्स में वॉयस टाइपिंग, क्लियर फॉरमेटिंग, कमेंट में किसी को टैग करने जैसे दमदार फीचर्स हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने काम को आसान बना सकते हैं।

    Google Docs
    Google Docs

    1. टाइपिंग की जगह बात करें

    यदि आपको लगता है कि आप टाइपिंग करते-करते थक गए हैं तो आप बोलकर हिन्दी-अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लिए गूगल डॉक्स खोलें और डॉक्स के सबसे ऊपर दिख रहे बार में टूल्स पर क्लिक करें। वहां आपको वॉयस टाइपिंग का विकल्प मिल जाएगा। अब वॉयस टाइपिंग पर क्लिक करें, अपनी भाषा चुनें और बोलें। हालांकि यह टूल केवल गूगल क्रोम ब्राउजर में ही काम करेगा।

    Google Docs
    Google Docs

    2. क्लियर फॉरमेंटिंग

    कई बार हम किसी दूसरी साइट से कंटेंट कॉपी करते हैं और गूगल डॉक्स में पेस्ट करते हैं। ऐसे में उस वेबसाइट के फॉरमेटिंग में ही डॉक्स में भी कंटेंट पेस्ट होता है। ऐसे में आपको कंटेंट को एडिट करने में दिक्कत हो सकती है। तो पूरे कंटेंट को सेलेक्ट करके मीनू बार में फॉरमेट में जाकर क्लियर फॉरमेटिंग कर दें या फिर डॉक्स के टॉप पर राइट साइट में दिख रहे Tx पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें