कार्ल पेई की नई कंपनी Nothing अगले महीने लॉन्च करेगी पहला TWS Ear 1
कंपनी के पहले ईयरबड्स का नाम Nothing Ear 1 होगा। इसका सीधा मुकाबला एपल एयरपॉड्स के साथ-साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स और वनप्लस बड्स से होगा।

विस्तार
Nothing, नाम तो सुना ही होगा आपने! यदि नहीं सुना है तो आपको बता दें कि यह वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पे (Carl Pei) की नई कंपनी का नाम है। Nothing कंपनी की घोषणा इसी साल जनवरी में हुई है और अब कंपनी का पहला प्रोडक्ट ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS) के रूप में आने वाला है।
Nothing ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि उसके पहले TWS की लॉन्चिंग अगले महीने यानी जून में होगी। कंपनी के पहले ईयरबड्स का नाम Nothing Ear 1 होगा। इसका सीधा मुकाबला एपल एयरपॉड्स के साथ-साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स और वनप्लस बड्स से होगा।
Nothing Ear 1 को कार्ल पेई और उनकी टीम ने डिजाइन और तैयार किया है जिसमें स्मार्टफोन ब्रांड Essential और इंडस्ट्रियल डिजाइन फर्म Teenage इंजीनियरिंग के लोग शामिल हैं। कंपनी के इस अनोखे नाम को लेकर कार्ल पेई ने कहा है कि नाम के पीछे का मकसद एक ऐसी टेक्नोलॉजी लाना है जो लोगों की जिंदगी में प्रभावित होते हुए भी अदृश्य रहे। पेई ने कहा, 'हमारा मानना है कि बेस्ट टेक्नोलॉजी खूबसूरत होती है। अदृश्य टेक्नोलॉजी का मतलब यह नहीं है कि प्रोडक्ट दिखेंगे ही नहीं, लेकिन कुछ ऐसा जरूर होगा जो अनोखा होगा।'
Nothing Ear 1 को लेकर अभी तक सिर्फ एक पिक्चर सामने आई है। फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने इसका टीजर पिक्चर रिलीज किया है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कार्ल पेई ने कहा है कि यह केवल एक शुरुआत है। कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि Nothing के लिए अन्य कंपनियों की तरह भारत बहुत बड़ा बाजार है। कंपनी ने हाल ही में सैमसंग मोबाइल के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी मनु शर्मा को अपने भारतीय परिचालन की देखरेख के लिए नियुक्त किया है। इसके अलावा खबर यह भी है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए कई अन्य टैलेंट को भी नियुक्त करने की तैयारी कर रही है।
- Covid 19 India: अमेजन-फ्लिपकार्ट ने रोकी स्मार्टफोन की डिलीवरी, इन इलाकों में है छूट
- Made in India: Lava Z2 Max स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जबरदस्त डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी
- Best Plan: बेहद कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग वाले बेस्ट प्लान, मिलेगी 84 दिनों की वैधता
- PUBG MOBILE: गेम की वापसी पर क्या कहते हैं भारतीय गेमर्स, सुनें उनकी ही जुबानी