Covid 19 India: अमेजन-फ्लिपकार्ट ने रोकी स्मार्टफोन की डिलीवरी, इन इलाकों में है छूट
ई-कॉमर्स साइट को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देश में कुछ छूट भी है और यह आपके इलाके पर निर्भर करता है।

विस्तार
देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने गैर जरूरी सामानों की डिलीवरी बंद कर दी है। ई-कॉमर्स कंपनियों ने यह फैसला सरकार के दिशा-निर्देश के बाद लिया है। अमेजन ने अपने होम पेज पर एक बैनर लगा दिया है जिसमें लिखा है कि सिर्फ जरूरी सामानों की डिलीवरी हो रही है।
अमेजन के बैनर पर लिखा है, 'सरकार के नए दिशा-निर्देश के अनुसार हम फिलहाल केवल जरूरी वस्तुओं के ही ऑर्डर ले रहे हैं। डिलीवरी में देरी भी हो सकती है।' हालांकि फ्लिपकार्ट ने इस तरह का कोई बैनर नहीं लगाया है।
ई-कॉमर्स साइट को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देश में कुछ छूट भी है और यह आपके इलाके पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने यदि गैर-जरूरी सामानों की भी डिलीवरी के लिए इजाजात दी है तो वहां डिलीवरी होगी। इसकी जानकारी आप अमेजन या फ्लिपकार्ट पर अपना पिन कोड डालकर चेक कर सकते हैं। पिन कोड बदलने के साथ ही होम पेज पर लगा बैनर भी गायब हो जा रहा है।
इसे चेक करने के लिए हमने पड़ताल की तो नोएडा में स्मार्टफोन की डिलीवरी नहीं हो रही है जबकि जमशेदपुर में हो रही है। ऐसे में यह आपके मौजूदा पिन कोड पर निर्भर करता है कि वहां डिलीवरी होगी या नहीं। जरूरी और मेडिकल सामानों की डिलीवरी सभी इलाकों में सामान्य रूप से हो रही है।
- Made in India: Lava Z2 Max स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जबरदस्त डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी
- Best Plan: बेहद कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग वाले बेस्ट प्लान, मिलेगी 84 दिनों की वैधता
- PUBG MOBILE: गेम की वापसी पर क्या कहते हैं भारतीय गेमर्स, सुनें उनकी ही जुबानी
- Vivo इंडिया का बड़ा एलान, अगले तीन साल तक इन फोन को मिलेगा अपडेट