Nokia 8.1 भारत में हुआ लांच, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा शानदार कैमरा

HMD ग्लोबल अपने नए स्मार्टफोन नोकिया 8.1 को दुबई में लांच करने के बाद 10 दिसंबर को भारत में लांच कर दिया है। Nokia 8.1 की लांचिंग सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में शाम को को हुई। नोकिया 8.1 की खासियतों की बात करें तो इसमें 6.18 इंच की बड़ी नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा भी मिलेगा। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।
Nokia 8.1 की कीमत
Nokia 8.1 की बिक्री 21 दिसंबर से अमेज़न से होगी। फोन की कीमत 26,999 रुपये है। नोकिया 8.1 ब्लू-सिल्वर, स्टील-कॉपर और आयरन-स्टील डुअल टोन कलर वेरियंट में मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः बिना मोबाइल UPI ऐप की मदद से उड़ाए 6.8 लाख रुपये, साइबर पुलिस भी हैरान
Nokia 8.1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9 पाई मिलेगा, हालांकि यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। नोकिया 8.1 में 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2244 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। नोकिया 8.1 में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः अब आपके WhatsApp चैट पर नजर रखेगी पुलिस, मैसेज भी पढ़ेगी
नोकिया 8.1 का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें Zeiss ऑप्टिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इनमें से एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने कैमरे के साथ अपना बोथी इफेक्ट भी दिया है जिसकी मदद से रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से एक साथ फोटो क्लिक की जा सकती है। इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी हो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और USB टाइप-सी चार्जिंग मिलेगी। फोन की बॉडी एल्यूमिनियम की है।