Honor V20 की दिखी पहली झलक, डिस्प्ले के छेद में है फ्रंट कैमरा

हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन Honor V20 को चीन के हांगकांग में आयोजित एक इवेंट में लांच कर दिया है। Honor V20 की खासियतों की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा डिस्प्ले में दिए गए एक छेद में है। ऑनर वी20 पिछले साल लांच हुए ऑनर व्यू 10 का अपग्रेडेड वर्जन है।
ये भी पढ़ेंः 50 साल का हुआ कंप्यूटर माउस, डगलस एंगेलबार्ट के 'मदर ऑफ ऑल डेमोज' में दिखी थी पहली झलक
बता दें कि सैमसंग भी चीन में एक इवेंट गैलेक्सी ए8 एस को लांच करने वाला है। इस फोन की भी डिस्प्ले में एक छेद होगा जिसमें फ्रंट कैमरा होगा। Honor V20 की कीमत का कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है। 26 दिसंबर को कंपनी का चीन में एक इवेंट होने वाला है जिसमें कीमत की जानकारी मिलेगी।
Honor V20 की स्पेसिफिकेशन
सबसे पहले आपको बता दें कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसकी डिस्प्ले में ही कैमरा है। डिस्प्ले के बायीं और कोने में एक छेद में फ्रंट कैमरा है। इस फोन के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें सोनी का IMX586 कैमरा सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में 7 नैनोमीटर का ऑक्टाकोर हाईसीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर है। फोन में गेमिंग के लिए टर्बो गेमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फोन के फिलहाल इतनी ही जानकारी मिल पाई है।