यह है 1.13 लाख रुपये वाला Nokia 3310, जानें खासियत

बर्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में वैसे तो कई कंपनियों के स्मार्टफोन लॉन्च हुए लेकिन सबसे ज्यादा किसी फोन की रही तो वह है नोकिया 3310। इवेंट में नोकिया ने आपके चहेते फोन Nokia 3310 को नए अंदाज में लॉन्च किया जिसकी कीमत 4 हजार रुपये तक हो सकती है लेकिन अब इसी नोकिया 3310 का एक मोबाइल 1 लाख से ज्यादा रुपये में बिक रहा है।
दरअसल रूस की कंपनी Caviar ने Nokia 3310 का नया वेरियंट पेश किया है जिसमें गोल्ड और टाइटैनियम के पार्ट्स लगे हैं। साथ ही फोन के पीछे रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन की फोटो लगी है और उस पर रूस के नेशनल ऐंथम की एक लाइन लिखी है। इस स्पेशल नोकिया 3310 का नाम Nokia 3310 Supremo Putin रखा गया है।

इस फोन की कीमत 1,700 डॉलर यानी करीब 1,13,200 रुपये है। कंपनी ने जिस नोकिया 3310 को पुतिन के वेरियंट पेश किया है वह 3310 का नया अवतार है। फोन को ब्लैक वेरियंट में पेश किया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल यह फोन रुस में ही मिल रहा है।
बता दें कि हाल में लॉन्च हुए नोकिया 3310 में Nokia Series 30+ का ऑपरेटिंग सिस्टम, 240 x 320 रिजॉल्यूशन वाला 2.4 इंच का स्क्रीन, एसडी कार्ड के जरिए स्टोर 32GB, 1,200mAh की बैटरी और कैमरा 2MP का होगा।Nokia 3310 में पुराना सांप वाला गेम और पुरानी रिंगटोन है।