1 अप्रैल से पहले ऐसे बंद कराएं Jio सिम, नहीं तो आएगा लंबा बिल

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Mar 2017 03:21 PM IST
how to cancels jio sim before 1 april 2017
जियो गीगाफाइबर

    किसी बड़े आदमी ने कहा है कि इस दुनिया में फ्री में कुछ भी नहीं मिलता। यह कहावत धीरे-धीरे रिलायंस जियो पर साबित होता दिख रहा है। पिछले साल सितंबर में जियो वेलकम ऑफर के साथ लॉन्च हुआ और सिर्फ 5 महीने में जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ हो गई।

    वेलकम ऑफर पहले 31 दिसंबर तक था जिसे बढ़ाकर अब 31 मार्च तक कर दिया गया है। इस ऑफर के तहत जियो के ग्राहकों को अनिलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ अनलिमिटेड डाटा दी जा रही है लेकिन 31 मार्च 2017 के बाद जियो का यह राम राज्य खत्म होने जा रहा है यानी अब आपको सर्विस के लिए पैसे देने होंगे। इसके लिए कंपनी ने जियो प्राइम मेंबरशिप का ऐलान भी कर दिया है। अब सवाल ये है कि ऐसे यूजर का क्या होगा जो जियो की पोस्टपेड सर्विस ले रहे हैं और जियो की सर्विस पसंद नहीं आ रही है। तो घबराने की जरूरत नहीं है आप इन आसान स्टेप्स में जियो का सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर सकते हैं।

    प्रीपेड और पोस्टपेड नंबर की पहचान

    जियो
    जियो

    सबसे पहले माय जियो ऐप से पता लगाएं कि आप कौन सा सिम यूज कर रहे हैं। इसके लिए ऐप में माय जियो के बगल OPEN बटन पर क्लिक करें। हां, इससे पहले ऐप में साइन इन जरूर कर लें। इसके बाद मेन्यू में जाएं, वहां आपको माय प्लान्स दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपको हैप्पी न्यू ईयर ऑफर सबसे ऊपर दिखेगा। यदि आपका नंबर प्रीपेड है तो यहां आपको प्रीपेड रीचार्ज के ऑप्शन दिखेंगे और पोस्टपेड की स्थिति में पोस्टपेड दिखेगा।

    प्रीपेड नंबर रद्द कराएं

    जियो
    जियो

    प्रीपेड नंबर को रद्द कराने का तरीका तो आप भी जानते हैं। सीम को 90 दिनों तक यूज नहीं करें। इसके बाद आपका सिम खुद ही बंद हो जाएगा। हालांकि सिम में बैलेंस नहीं होना चाहिए। यदि आप 90 दिन से पहले सिम बंद करना चाहते हैं तो जियो स्टोर पर जाकर आवेदन दे सकते हैं।

    पोस्टपेड नंबर कैंसिल कराएं

    जियो
    जियो

    इसके लिए आप जियो के कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं या फिर जियो स्टोर पर जा सकते हैं। स्टोर पर आपसे नंबर बंद कराने का कारण पूछा जाएगा और एक आवेदन लिया जाएगा। आवेदन देने के 7 दिनों के अंदर आपका सिम बंद हो जाएगा। हालांकि ये सब आपको 1 अप्रैल से पहले ही करना होगा नहीं तो आपको बिल का भुगतान करना पड़ सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें