माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सेल्फी 3, इसमें है 16MP का फ्रंट कैमरा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Sep 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
Micromax Selfie 3 Launched in India with 16 Megapixel front camera
Micromax Selfie 3

    घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स सेल्फी लवर्स के लिए नया स्मार्टफोन सेल्फी 3 लॉन्च किया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बिक्री देश भर के रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। इससे पहले कंपनी कैनवास इनफिनिटी लॉन्च किया है।

    माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Micromax Selfie 3
    Micromax Selfie 3 - फोटो : indianexpress

    माइक्रोमैक्स सेल्फी 3 में 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सिर्फ 30 सेकेंड में घर बैठे 100% बुक करें तत्काल टिकट

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट, 3000 एमएएच की बैटरी, 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, एफएम रेडियो और हेडफोन जैक दिया गया है। फोन की कीमत 11,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें