iPhone 8, 8 Plus की बुकिंग शुरू, जियो दे रहा है 10,000 रु. का कैशबैक, साथ में कई सारे ऑफर्स

एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-बुकिंग 22 सितंबर यानी से शुरू हो गई है। इसी बीच रिलायंस जियो ने एप्पल के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है जिसके तहत आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस पर 10 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। फोन की बुकिंग अमेजॉन से हो रही है।
ये भी पढ़ेंः बिना इंटरनेट ऐसे चलाएं फेसबुक, अपडेट करें स्टेटस और भी बहुत कुछ

दरअसल जियो खुद आईफोन के लिए ऑर्डर ले रही है और कैशबैक, बैकबैक गारंटी के साथ एक्सक्लूसिव ऑफर दे रही है। बता दें कि 29 सितंबर से भारत में आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी और 256 जीबी वेरियंट की बिक्री शुरू होगी। अगली स्लाइड में जानें क्या है जियो का iPhone 8 प्री-ऑर्डर ऑफर?

यह ऑफर उन यूजर्स के लिए है जो 22 सितंबर से 29 सितंबर के बीच रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो स्टोर या जियो.कॉम से आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-बुकिंग करेंगे। इसके तहत 10 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा, लेकिन इसके लिए सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।