इनफिनिटी डिस्प्ले वाले माइक्रोमैक्स कैनवास Infinity की पहली सेल आज, कीमत 10 हजार से कम

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने पिछले सप्ताह भारत में अपना नया स्मार्टफोन कैनवास इनफिनिटी लॉन्च किया था। कंपनी अपने इस फोन की तुलना सैमसंग गैलेक्सी एस8 से किया था, वहीं अब इस फोन की बिक्री आज से अमेजॉन से दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इससे पहले फोन के लिए रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे थे।
ये भी पढ़ेंः IFA 2017: सोनी ने लॉन्च किए 3 दमदार स्मार्टफोन, जानें खासियत
Micromax Canvas Infinity की कीमत और स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स कैनवास इनफिनिटी में 5.7 इंच एचडी डिस्प्ले है, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें फेस डिटेक्शन मोड के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड 7.0 और 2900 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, लाइट, एक्सीलेरोमीटर, मैग्नेटिक जैसे फीचर्स हैं। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।