Nokia 130 (2017) की बिक्री शुरू, जानें कीमत और खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Aug 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
Nokia 130 2017 model available to buy across pan India
Nokia 130

    नोकिया ने पिछले महीने भारत में नोकिया 130 फीचर फोन का 2017 वर्जन लॉन्च किया था। इस फोन के साथ नोकिया ने 105 का भी 2017 वर्जन भी पेश किया था, वहीं अब नोकिया 130 (2017) की बिक्री शुरू हो गई है। फोन को देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह फोन रेड, ग्रे और ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ेंः फेसबुक चैट करते करते यूं जानें 'गर्लफ्रेंड का बड़ा झूठ'

    नोकिया 130 फीचर फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 130
    Nokia 130

    इस फोन में 1020mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इससे 44 घंटे तक का एफएम रेडियो प्लेबैक टाइम और 11.5 घंटे तक वीडियो प्लैबैक मिलेगा। इस फोन में 1.8 इंच की क्यूवीजीए स्क्रीन, ब्लूटूथ सपोर्ट, कैमरा, नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर, 3.5mm का ऑडियो जैक, 4 एमबी रैम और 8 एमबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः किसी भी लैपटॉप को ऐसे बनाएं टच स्क्रीन !

    फोन में एलईडी टॉर्च लाइट भी है। फोन की कीमत 1,599 रुपये है। इस फोन में Snake Xenzi, Gameloft – Ninja Up, Danger Dash, Nitro Racing, Air Strike और Sky Gift जैसे गेम मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें