IFA 2017: सोनी ने लॉन्च किए Xperia XZ1,XZ1 Compact और XA1 Plus स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Sep 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
IFA 2017: Sony Xperia XZ1, Xperia XZ1 Compact and Xperia XA1 Plus launched
Sony Xperia XZ1

    सोनी ने बर्लिन में चल रहे IFA 2017 में तीन नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Sony Xperia XZ1, Xperia XZ1 Compact और Xperia XA1 Plus शामिल हैं। सोनी के इन तीनों स्मार्टफोन में मोशनआई कैमरा, 3डी इमेज सेंसिंग, हाई-रेज ऑडियो और एचडीआर डिस्प्ले फीचर दिए गए हैं। साथ ही ये तीनों फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के साथ ही बाजार में आएंगे। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की अन्य खासियत और कीमत।

    Sony Xperia XZ1
    Sony Xperia XZ1

    सबसे पहले Sony Xperia XZ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मेटल यूनीबॉडी है। फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई सेंसर कैमरा है जो 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन सिंगल और डुअल सिम वेरियंट में आएगा। फोन में फिंगरप्रिंट भी है जो पावर बटन में है। इसके अलावा फोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    ये भी पढ़ेंः फ्री में लेना चाहते हैं पब्लिक Wi-Fi का मजा तो करें यह काम

    Xperia XZ1 Compact
    Xperia XZ1 Compact

    Sony Xperia XZ1 Compact की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 4.6 इंच की एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 2,700mAh की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, हॉरिजिन ब्लू और ट्वाइलाइट पिंक कलर वेरियंट में आएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें