Mi TV, Mi Band 4 और Mi Water Purifier आज होंगे लॉन्च, जानें खूबियां

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) मंगलवार को Smarter Living Event की शुरुआत करने वाली है। इस कार्यक्रम के दौरान 65 इंच का एमआई टीवी (Mi TV), एमआई बैंड 4 (Mi Band 4) और एमआई वॉटर प्यूरीफायर (Mi Water Purifier) को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य स्मार्ट होम डिवाइस को भी पेश किया जा सकता है। आप शाओमी के इस इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते है। इस इवेंट की शुरुआत 12 बजें से हो जाएगी।
वहीं, ई कॉमर्स साइट अमेजन ने पहले साफ कर दिया था कि एमआई बैंड 4 लॉन्च के बाद सेल के लिए उपलब्ध होगी। लेकिन एमआई टीवी और एमआई वॉटर प्यूरीफायर की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले शाओमी ने तीनों प्रोडक्ट्स को चीनी बाजार में पेश किया था। साल की शुरुआत में शाओमी का 55 इंच के एलईडी टीवी 4एक्स प्रो लॉन्च हुआ था। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों एमआई के नई टीवी में नेटफ्लिक्स का स्पोर्ट मिलेगा।
ये भी पढ़ें : लॉन्चिंग से पहले Xiaomi Mi Band 4 की कीमतों का खुलासा, जानें इसकी खूबियां
आपको बता दें कि एमआई बैंड 4 की कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं जिनमें कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली थी। लीक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी बैंड 4 में एमोलेड कलर डिस्प्ले के साथ कई खास फीचर्स देगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी इस बैंड को 2,499 रुपये की कीमत के साथ पेश करेगा। इन सभी प्रोडकट्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स की जानकारी लॉन्च इवेंट के खत्म होने के बाद ही मिलेगी।
- Google Pixel 4 और Pixel 4 XL की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इस दिन होगा पेश
- आने वाले हैं कई सस्ते स्मार्ट टीवी, Motorola TV, Mi TV और OnePlus TV में मिलेंगे ये फीचर्स
- कम कीमत में Motorola का Smart TV लॉन्च, सबसे सस्ते टीवी में मिलेंगे ये फीचर
- लॉन्चिंग से पहले Xiaomi Mi Band 4 की कीमतों का खुलासा, जानें इसकी खूबियां