Google Pixel 4 और Pixel 4 XL की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इस दिन होगा पेश

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 17 Sep 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Google Pixel 4 and Pixel 4 XL launch Date Revail know About It
Google Pixel 4 - फोटो : GOOGLE

    दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) पिक्सल सीरीज के नए स्मार्टफोन पिक्सल 4 (Google Pixel 4) और पिक्सल 4 एक्स एल (Google Pixel 4 XL) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ ही गूगल इवेंट 2019 (Google Event 2019) भी 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस इवेंट के दौरान पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। आपको बता दें कि गूगल पिक्सल 4 और पिक्सल 4एक्स एल की की रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं जिनमें स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली हैं। सूत्रों की मानें तो गूगल इवेंट 2019 में अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जाएगा। वहीं, कंपनी अपने इवेंट को मेड बाय गूगल (Made By Google) के नाम से प्रमोट कर रही है।

    ये भी पढ़ें : 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ Motorola का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, ये हैं फीचर

    इससे पहले गूगल आई ओ 2019 इवेंट हुआ था जिसमें पिक्सल 3 से लेकर एंड्रॉयड 10 तक को लॉन्च किया गया था। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल में फेस आईडी जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी दोनों फोन में सुरक्षा के लिए ऑथेंटिकेशन तकनीक देगी। अब गूगल ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पिक्सल 4 सीरीज के स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है।

    विज्ञापन

    गूगल पिक्सल 4 के स्पेसिफिकेशन

    अन्य लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल पिक्सल सीरीज में डुअल कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर देगा। गूगल पिक्सल 4 में 6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1080X2280 होगा। साथ ही कंपनी पिक्सल एक्सएल में 6.3 इंच की डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1440X3040 होगा। इसके अलावा कंपनी दोनों फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें