एलजी जी7+ थिंक भारत में हुआ लॉन्च, फुल व्यू डिस्प्ले के साथ मिलेगा स्नैपड्रैगन 845

एलजी ने अपना एक और नया स्मार्टफोन LG G7+ ThinQ लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए एलजी जी6 प्लस का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें एआई के सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कैमरे में गूगल लेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। साथ ही एलजी जी7 प्लस को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए आईपी68 रेटिंग मिली है। फोन में शानदार ऑडियो के लिए बूमबॉक्स स्पीकर दिया गया है।
एलजी जी7 प्लस की स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की क्वॉडएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
एलजी जी7 प्लस थिंक का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का 107 डिग्री वाला है, वहीं दूसरा लेंस भी 16 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.9 है। कैमरे के साथ एलजी का एआई कैम फीचर मिलेगा जिसमें 19 शूटिंग मॉडल और तीन प्रीसेट इफेक्ट मिलेंगे। कैमरे के साथ बोकेह इफेक्ट भी मिलेगा।
कनेक्टिविटी और कीमत
एलजी जी7 प्लस थिंक में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3000 एमएएच की बैटरी और 3डी ऑडियो मिलेगा। फोन की कीमत 39,990 रुपये है और इअसकी बिक्री 10 अगस्त से फ्लिपकार्ट से होगी।