4 अक्टूबर को लॉन्च होंगे गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 06 Aug 2018 03:01 PM IST
Google Pixel 3 and Pixel 3 XL set to Launch on October 4
Google Pixel 3 and Pixel 3 XL

    तमाम लीक्स के बाद आखिरकार गूगल ने फ्लैगशिप गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल की लॉन्चिंग की तारीख सामने आई है। खबर है कि गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्स 4 अक्टूबर को लॉन्च होंगे।

    बताया जा रहा है कि गूगल ने फोन के लॉन्चिंग की तारीख की जानकारी कनाडा के यूट्यूब इंफ्लूएंशर्स को दी है। बता दें कि पिछले साल भी कंपनी ने 4 अक्टूबर को ही पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल को लॉन्च किया था।

    अभी तक लीक रिपोर्ट्स की बात करें तो हाल ही में बेंचमार्क की रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सेल में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पी मिलेगा।

    फोन के लॉन्चिंग की तारीख की जानकारी टेक टूडे नाम के यूट्यूब चैनल ने दी है। वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक गूगल ने गलती से लॉन्चिंग तारीख की जानकारी दे दी है। वीडियो में पिक्सल 3 की एक झलक भी देखने को मिली है। हालांकि अभी भी यह साफ नहीं है कि यह जानकारी गूगल की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई है या नहीं।

    वैसे अभी तक लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन के फीचर्स की बात करें तो पिक्सल 3 में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, एंड्रॉयड पी मिलेगा। वहीं पिक्सल 3 में 5.4 इंच की और पिक्सल 3एक्स एल में 6.3 इंच की डिस्प्ले होगी। फोन के कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें