Nokia ने 65 इंच वाला स्मार्ट टीवी भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 31 Jul 2020 01:07 PM IST
सार

नोकिया का नया 65 इंच वाला स्मार्ट टीवी हुआ लॉन्चमिले 24 वॉट पावर वाले स्पीकर्सकीमत है 64,999 रुपये

Nokia 65 inch smart tv launch in india know price and specs
Nokia Smart TV - फोटो : mytechnewsindia

    विस्तार

    टेक कंपनी नोकिया (Nokia) ने अपना 65 इंच वाला स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट टीवी में दमदार डिस्प्ले और एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी को शानदार स्पीकर का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले भी कई सारे स्मार्ट टीवी पेश किए थे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था।

    Nokia के स्मार्ट टीवी की कीमत

    नोकिया के नए स्मार्ट टीवी की कीमत 64,999 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी की बिक्री 6 अगस्त से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को Standard Chartered बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि RuPay के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 30 रुपये डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    इसे भी पढ़ें: Google Photos में से गलती से डिलीट हो गई हैं तस्वीरें, तो ऐसे लाएं वापस

    Nokia के स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन

    नोकिया के नए स्मार्ट टीवी में 65 इंच का यूएचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2840 x 2160 पिक्ग्सल है। साथ ही इस स्मार्ट टीवी में इन-बिल्ट क्रोम कास्ट, गूगल प्ले-स्टोर और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में बेहतर साउंड के लिए 24 वॉट पावर वाले स्पीकर मिलेंगे, जो डीटीएस TruSurround से लैस हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, एथरनेट पोर्ट और यूएसबी 3.0 जैसे फीचर्स दिए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें