7 हजार से भी कम में 4000mAh बैटरी, 5.5 इंच डिस्प्ले और फ्रंट फ्लैश वाला स्मार्टफोन

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 17 Sep 2017 04:15 PM IST
Kult Gladiator launched With 4000mAh Battery, Front Flash in India, Price less than 7000
फोन की बिक्री 24 सितंबर से होगी।

    घरेलू मोबाइल मेकर कंपनी Kult ने देश में तीसरा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Gladiator रखा गया है। Kult Gladiator एक किफायती स्मार्टफोन है जिसकी खासियत इसमें दी गई 4000mAh की बैटरी, एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन की कीमत 6999 रुपए रखी गई है, जिसे एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 24 सितंबर से होगी। फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जैसे अतिरिक्त जियो 4जी डेटा और वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी।

    फोन के फीचर्स की बात करें तो कल्ट ग्लेडिएटर मैटेलिक बॉडी और डुअल सिम कार्ड की सुविधा दी गई है। फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर मीडियाटेक MT6737 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश की सुविधा दी गई है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा, एलईडी नोटिफिकेशन लाइट, स्मार्ट awake जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन 4जी VoLTE सपोर्ट करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें