रेडमी 4 की टक्कर में लॉन्च हुआ कार्बन ऑरा 4G प्लस

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 May 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
Karbonn Aura Power 4G Plus launched against Xiaomi Redmi 4A
Karbonn Aura Power 4G Plus

    देसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन ने ऑरा पावर 4जी प्लस को बाजार में उतार दिया है। इस फोन की सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी 4ए और रेडमी 4 से होगी। बता दें कि कार्बन ने इससे पहले हाल ही में ऑरा 4जी लॉन्च किया था। ऑरा 4जी प्लस इसी फोन का अपग्रेडेड वर्जन है।

    कार्बन ऑरा 4जी प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Karbonn Aura Power 4G Plus
    Karbonn Aura Power 4G Plus

    इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। फोन में बैटरी को लेकर भी चिंता करने की दरकार नहीं है क्योंकि कंपनी ने 4000mAh की बैटरी दे दी है। फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो 5 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी फीचर में 4G LTE, VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ सपोर्ट शामिल है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर काम करता है और कीमत 5,790 रुपये है। फोन 2 कलर वेरियंट ग्रे और शैंपेन में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें