कार्बन ने लॉन्च किया 5,290 रुपये में 4जी स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 12 May 2017 06:15 PM IST
karbonn aura 4G launched at 5290 rs with 4G support
कार्बन औरा 4जी

    कार्बन ने अपना बजट स्मार्टफोन औरा 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर काम करता है। कार्बन औरा 4जी स्मार्टफोन ब्लू शैंपेन और कॉफी शैंपेन कलर में उपलब्ध है। इस साल मार्च में कंपनी ने औरा स्लिक 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

    स्मार्टफोन के फीचर और कीमत

    कार्बन औरा 4जी स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर लगा है। फोन 1जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कार्बन का ये स्मार्टफोन 4जी स्पोर्ट के साथ आता है। फोन में 2150 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत 5,290 रुपये है।

    और पढ़ें...