ऐसे जानें किसी भी लॉक वाई-फाई का पासवर्ड

आज कल अधिकतर लोगों के हाथ में स्मार्टफोन है। अब स्मार्टफोन होने का मतलब फोन में इंटरनेट भी है, लेकिन कई बार हमारा इंटरनेट खत्म हो जाता है। कई बार हम अपने दोस्तों के घर जाते हैं और वहां का वाई-फाई इस्तेमाल करना चाहते हैं , लेकिन हमें दोस्त से वाई-फाई का पासवर्ड मांगना पडता है। आज के बाद से आपको किसी से वाई-फाई का पासवर्ड मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगा। अगली स्लाइड में जानें क्या है तरीका ?

गूगल के वार्षिक आई/ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस के बारे में आप जानते ही होंगे, नहीं जानते होंगे तो भी कोई बात नहीं है। गूगल हर साल आई/ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस का आयोजन करता है। इसमें कई सारे नए प्रोडक्ट और नई टेक्नोलॉजी का ऐलान होता है।

गूगल का इस बार भी आई/ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस हो चुका है। इसमें भी एंड्रॉयड के नए वर्जन एंड्रॉयड ओ सहित कई बडे़ ऐलान किए गए। एंड्रॉयड ओ का बीटा वर्जन भी रिलीज किया जिसे यूजर्स फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान गूगल ने नए फीचर गूगल लेंस की भी घोषणा की।