मर्सिडीज कार की कीमत में मिल रहा iPhone X का यह मॉडल, फीचर हैं कुछ ऐसे

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Nov 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
iPhone X Imperial Crown launched at Rs 2628400
iPhone X Imperial Crown

    Apple ने सितंबर में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के सात iPhone X को बाजार में उतारे, हालांकि iPhone X एप्पल का अबतक का सबसे महंगा फोन है। वहीं अब आईफोन X का इम्पेरियल क्राउन वर्जन बाजार में आया है जिसकी कीमत 26 लाख रुपये से ज्यादा है। तो आइए जानते हैं iPhone X के इस Imperial Crown वर्जन की खासियत।

    iPhone X के इम्पेरियल क्राउन वर्जन की खासियत

    iPhone X Imperial Crown
    iPhone X Imperial Crown

    iPhone X के Imperial Crown वर्जन में फोन का रियर पैनल सोने से बना है जिसमें 300 से ज्यादा सोने के टुकड़ों का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा फोन में 344 से ज्यादा हीरे अलग-अलग साइज में जड़े हैं। वहीं फोन में 14 बड़े माणिक्य (रूबी) और एक सोने का बाज लगाया गया है।

    विज्ञापन

    इस फोन के 64 जीबी वेरियंट की कीमत करीब 26,28,400 रुपये है। फोन के बॉडी के अलावा फीचर्स और सॉफ्टवेयर में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। आईफोन X के इस मॉडल को Caviar नाम की एक कंपनी ने बनाया है। इससे पहले इस कंपनी ने नोकिया 3310 का रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन की फोटो वाला वर्जन तैयार किया था जिसकी कीमत 1,13,200 रुपये थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें