Xiaomi के इन 6 स्मार्टफोन को MIUI 9 के बाद नहीं मिलेगा अपडेट

शाओमी ने हाल ही में अपने पुराने स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर MIUI 9 का अपडेट जारी किया था।
वहीं अब कंपनी ने 6 ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिन्हें MIUI 9 के बाद कंपनी कोई अपडेट जारी नहीं करेगी। इस लिस्ट में एमआई 2/2एस, एमआई 4आई, रेडमी नोट 4जी, रेडमी 2, रेडमी 2 प्राइम और एमआई नोट शामिल हैं।
इन फोन के आखिरी अपडेट की जानकारी शाओमी ने एक फोरम में के जरिए दी। पोस्ट में कंपनी ने कहा कि पुराने फोन को MIUI 9 का अपडेट दिसंबर से जनवरी के बीच मिलेगा। इसके बाद इन फोन को कोई क्लोज्ड बीटा और पब्लिक बीटा का अपडेट नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः यह कंपनी सिर्फ 20 रुपये में दे रही है 1GB डाटा
बता दें कि शाओमी ने इसी महीने की शुरुआत में रेडमी नोट 4, एमआई मैक्स 2 और एमआई मिक्स 2 के लिए एमयूआई 9 ग्लोबल का अपडेट जारी किया था। MIUI 9 में नोटिफिकेशन अलर्ट, स्पिलिट स्क्रीन, एनिमेटेड आइकन और स्मार्ट फोटो एडिटिंग जैसे कई सारे फीचर्स हैं।