iPhone 8 की जानकारी लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 06 Apr 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
iPhone 8 Leak Reveals Surprising Design
आईफोन 8 - फोटो : idropnews

    एप्पल के नए आईफोन -8 की जानकारी और तस्वीरें लीक हो गई हैं। दावा है कि एप्पल आईफोन 8 को नवंबर 2017 तक लॉन्च करेगा और उसमें कई सारे नए फीचर्स होंगे। अंग्रेजी वेबसाइट आईड्रॉप न्यूज के अनुसार एप्पल की दसवीं सालगिरह पर लॉन्च होने वाले अगले आईफोन का नाम आईफोन एडिसन होगा।

    लीक जानकारी में ये है दावा

    - एप्पल के नए आईफोन को नया डिजाइन दिया गया है।

    विज्ञापन

    - फोन के रियर साइड में वर्टिकल डुअल लेंस कैमरा लगा होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    - आईफोन में डुअल लेंस का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। इससे पहले माना जा रहा था एप्पल इस फोन में 3डी सेंस कैमरा लगा होगा।

    - नए आईफोन से फ्रिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की ओर लगा होगा।

    - फोन में पूरी तरह से ओलेड डिस्पले नहीं दिया जाएगा, बल्कि नए आईफोन की स्क्रीन 2.5डी ओलेड होगी।

    - इसके साथ ही फोन में वायरलेस चार्जिंग का फीचर होगा।

    - वहीं फोन आई ओएस11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें