आसुस ने लॉन्च किया जेनबुक का अपडेटेड वर्जन, जानें खूबियां

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Wed, 29 Mar 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
ASUS ZenBook slim laptops launched know specification and price

    आसुस ने अपने लैपटॉप जेनबुक का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। 13 इंच के लैपटॉप जेनबुक UX330 की कीमत 76,990 रुपये से शुरू होकर 96,990 रुपये तक जाती है। इस लैपटॉप में आसुस ने वहीं पुरानी ऐलुमिनियम बॉडी दी है जो इसके पहले वाले मॉडल में थी। लैपटॉप दो रंग रोज गोल्ड और क्वार्टज ग्रे में उपलब्ध है। जेनबुक को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से लोग खरीद सकते हैं।

    जेनबुक की इस रेंज में पांच लैपटॉप मौजूद हैं। इन सभी वेरिएंट्स में 13.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सबसे सस्ते वेरिएंट में एफएचडी पैनल है जबकि अन्य सभी वेरिएंट में QHD+ डिस्प्ले लगा है। लैपटॉप इंटेल कोर आई5 और इंटेल कोर आई7 दो प्रोसेसर के विकल्प में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    सभी पांचों लैपटॉप में 8जीबी का रैम है, वहीं स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 256जीबी और 512जीबी के दो विकल्प हैं। लैपटॉप का मोटाई 13.5एमएम है और इसका वजन 1.2 किग्रा है। साथ ही कंपनी सभी लैपटॉप पर दो साल की वारंटी दे रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें