यहां हैं Jio यूजर्स के सभी सवालों के जवाब

जियो की फ्री सर्विस खत्म होने में अब मात्र 2 दिन बचे हैं यानी शुक्रवार को रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ऑफर खत्म हो जाएगा और 1 अप्रैल से आपको जियो के डाटा, मैसेज, कॉल जैसी सेवाओं के लिए पैसे देने होंगे। यदि आप भी एक जियो यूजर्स हैं और आपके दिमाग में कोई सवाल है तो इस खबर को जरूर पढ़ें।
जियो के फ्री कॉलिंग के लिए क्या प्लान है ?

यदि आपको लगता है कि जियो के सिम से आप जिंदगीभर फ्री कॉलिंग कर पाएंगे तो आप इसे भूल जाएं, क्योंकि ऐसा कोई प्लान नहीं है। फ्री कॉलिंग के लिए आपके नंबर पर कोई ना कोई प्लान एक्टिवेट होना ही चाहिए। चाहे वह 19 रुपये का ही 1 दिन की वैधता वाला प्लान क्यों न हो।
31 मार्च के बाद कोई रिचार्ज नहीं कराएं तो..

यदि आप 31 मार्च के बाद अपने जियो नंबर पर कोई रिचार्ज नहीं कराते हैं तो आप चाहे जियो प्राइम के मेंबर हों या नॉन प्राइम आपका नंबर बंद हो सकता है। साथ ही यदि आप कम से कम 19 रुपये का भी रिचार्ज नहीं कराते हैं तो आपका सिम किसी काम का नहीं है। बस इनकमिंग सेवा रहेगी। वह भी 90 दिनों तक।
कम से कम कितने का रिचार्ज है?

यदि आप प्राइम मेंबर हैं तो आपको पहला रिचार्ज कम से कम 149 रुपये का कराना होगा। इसके बाद आप 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के रिचार्ज करा सकते हैं।
क्या जियो प्राइम पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी है?

जी हां, जियो प्राइम सर्विस पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों यूजर्स के लिए है। हालांकि पोस्टपेड यूजर्स के पास सिर्फ 303, 499 और 999 रुपये के ही प्लान हैं।
नंबर पोस्टपेड है या प्रीपेड?

वैसे तो कंपनी की ओर से डिफॉल्ट रूप से प्रीपेड सिम दिए गए हैं, लेकिन आप माय जियो ऐप में साइनइन करके My Plan पर क्लिक करें। यहां सबसे ऊपर हैपी न्यू ईयर ऑफर लिखा होगा और प्रीपेड रिचार्ज का विकल्प दिखेगा। पोस्टपेड यूजर्स को पोस्टपेड रिचार्ज का विकल्प दिखेगा। साथ ही lyf mobile के साथ मिले सिम कार्ड प्रीपेड हैं।
जिओ प्राइम मेंबरशिप नहीं लिया तो ?

यदि आपने जियो की प्राइम मेंबरशिप नहीं लेते हैं तो आपके पास 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के प्लान हैं लेकिन आपको प्राइम मेंबर के मुकाबले केवल डाटा कम मिलेगा। बाकी सभी सुविधाएं मिलेंगी, जैसे- मैसेज, वॉयस कॉलिंग, रोमिंग फ्री। गौर करने वाली बात ये है कि यहां भी आपको 31 मार्च के बाद पहला रिचार्ज 149 रुपये का ही कराना होगा उसके बाद 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये के रिचार्ज करा सकते हैं।
जियो प्राइम मेंबरशिप के फायदे

इस बात से तो इनकार नहीं किया जा सकता कि जियो प्राइम मेंबरशिप के बहुत फायदे हैं, हालांकि ये सर्विस उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर है जो ज्यादा इंटरनेट यूज करते हैं। आम लोगों को तो ज्यादा कॉलिंग की जरूरत है जो कि फ्री है। यदि आप जियो प्राइम मेंबर हैं तो आपको हर रिचार्ज पर ज्यादा डाटा मिलेगा। 149 रुपये तक के रिचार्ज पर प्राइम मेंबर को नॉन प्राइम मेंबर से 50 फीसदी ज्यादा डाटा मिलेगा और इसके बाद तो जमीन-आसमान का फर्क हो जाएगा। इसलिए जियो प्राइम मेंबरशिप बेहतर है।