iPhone 16: लॉन्च होंगे चार नए आईफोन, जानें क्या मिलेगा खास, iPhone 15 से कितना अलग होगा नया फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Sep 2024 10:08 PM IST
सार

आज के इवेंट में iPhone 16 Series के तहत चार नए आईफोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। एपल के इस इवेंट का नाम “Apple Glowtime” रखा गया है। iPhone 16 Series के साथ कमाल के एआई फीचर्स मिल सकते हैं।

विज्ञापन
iphone 16 launch event live streaming india today in hindi price and specifications
iphone 16 series - फोटो : u/kaxeno5/Reddit

    विस्तार

    Apple Event 2024 iphone 16 Launch: थोड़ी देर में एपल का इवेंट शुरू होने वाला है जिसमें चार नए आईफोन लॉन्च होंगे। मेगा इवेंट में iPhone 16 Series की लॉन्चिंग होने वाली है। इस इवेंट में iPhone 16 Series के तहत चार नए आईफोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। एपल के इस इवेंट का नाम “Apple Glowtime” रखा गया है। iPhone 16 Series के साथ कमाल के एआई फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं नए आईफोन में क्या नया मिलेगा और यह पुराने मॉडल से कितना अलग होगा।

    पिछले साल, Apple ने स्टैंडर्ड iPhone 16 मॉडल्स में पंच-होल डिजाइन पेश किया था और Pro मॉडल्स में एक्शन बटन जोड़ा था। इस साल कंपनी फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक कैप्चर बटन पेश कर सकती है। यह जूमिंग फंक्शन या क्विक कैमरा शटर के रूप में काम करने में मदद कर सकता है।

    विज्ञापन

    iPhone 16 की लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि Apple ने बैक कैमरा सेंसर की जगह बदल दी है और डुअल कैमरा सेटअप को वर्टिकल कैमरा लेआउट में देखा जा सकता है। Apple एक नए रोज कलर की घोषणा कर सकता है। कहा जा रहा है कि येलो कलर को बंद किया जा सकता है। लीक के अनुसार, स्टैंडर्ड वर्जन और iPhone 16 Plus ब्लैक, ग्रीन, पिंक और व्हाइट रंगों में आ सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple चुनिंदा मॉडल्स के डिस्प्ले साइज को बढ़ाने की योजना बना रहा है। कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro मॉडल्स में थोड़ी बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जिसमें रेगुलर Pro मॉडल 6.1 इंच से बढ़कर 6.3 इंच और Pro Max 6.7 इंच से बढ़कर लगभग 6.9 इंच हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें