Apple Event: Watch X नाम से लॉन्च हो सकती है नई स्मार्टवॉच, मिलेगा पहले से बेहतर ECG सेंसर
Apple Watch Series 10 की लॉन्चिंग होने वाली है लेकिन 10वें वर्जन को X के नाम से पेश करता है। इससे पहले आईफोन के साथ ऐसा हो चुका है। Watch X, पिछले साल लॉन्च हुई Apple Watch Series 9 का अपग्रेडड वर्जन होगी।

विस्तार
आज एपल का मेगा इवेंट होने वाला है जिसमें iPhone 16 सीरीज के तहत चार नए आईफोन की लॉन्चिंग होने वाली है। इसके अलावा एपल के इस इवेंट में Watch X को भी लॉन्च किया जा सकता है। वैसे तो Apple Watch Series 10 की लॉन्चिंग होने वाली है लेकिन 10वें वर्जन को X के नाम से पेश करता है। इससे पहले आईफोन के साथ ऐसा हो चुका है। Watch X, पिछले साल लॉन्च हुई Apple Watch Series 9 का अपग्रेडड वर्जन होगी।
एक लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Watch X को 41mm और 45mm दो साइज में पेश किया जाएगा। Watch X के साथ अपग्रेडेड ECG और हार्ट रेट सेंसर मिलेंगे। इसके अलावा कई सारे नए फीचर्स भी मिलेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें स्लीप एपनिया का पता लगाने वाला फीचर दिया जा सकता है यानी यदि सोते समय किसी की सांस बंद होती है तो यह वॉच पता लगा सकती है।
नई रिपोर्ट में कहा गया है कि हेल्थ डेटा कलेक्शन में भी अपडेट हो सकता है। उदाहरण के लिए, iPhone Health एप में नए एल्गोरिदम हार्ट रेट सेंसर द्वारा एकत्रित डेटा को पढ़ सकते हैं ताकि एट्रियल फिब्रिलेशन का पता लगाया जा सके।