सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला Infinix S5 Lite हुआ लॉन्च, बैक पैनल में मिलेंगे तीन कैमरे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 15 Nov 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Infinix S5 Lite Launched in India Know Price And Specifications
Infinix S5 Lite - फोटो : amar ujala

    टेक कंपनी इंफिनिक्स ने आज भारत में अपने सबसे खास स्मार्टफोन एस5 लाइट (Infinix S5 Lite) को लॉन्च किया है। इससे पहले इस फोन से जुड़े कई टीजर जारी हुए थे, जिनमें कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली थी। इसके साथ ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही कीमत और कुछ फीचर्स के साथ टीजर भी जरी किया था। वहीं, अब ग्राहक इंफिनिक्स एस5 लाइट को फ्लिपकार्ट पर से खरीद सकेंगे। तो आइए जानते हैं इंफिनिक्स एस5 लाइट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इंफिनिक्स एस5 लाइट के चार जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये रखी है। वहीं, ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मिडनाइट ब्लैक, क्वेटजल श्यान (Quetzal Cyan) और वायलेट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

    विज्ञापन

    इस फोन को पंचहोल वाला 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन में चार जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसको 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी इंफिनिक्स एस5 लाइट के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो लाइट सेंसर मौजूद है। साथ ही ग्राहक 16 मेगापिक्सल वाले एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फ्रंट कैमरा से बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को एलईडी लाइट का सपोर्ट मिला है।

    इंफिनिक्स ने इस फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी Volte और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें