24 फरवरी को होगा Huawei का इवेंट, Mate Xs समेत लॉन्च हो सकते हैं कई प्रोडक्ट्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Feb 2020 03:05 PM IST
सार

24 फरवरी को मैड्रिड में होगा हुवावे का इवेंटस्मार्टफोन और लैपटॉप के अलावा स्मार्टवॉच भी हो सकती है लॉन्चकंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा इवेंट

Huawei to announce the launch its new range of products for 2020 On 24Th February
huawei - फोटो : blog.allo.ua

    विस्तार

    कोरोना वायरस के कारण दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 तो रद्द हो गया है लेकिन इस इवेंट में हिस्सा लेने वाली कंपनियां तय समय पर ही धीरे-धीरे अपने प्रोडक्ट पेश करने लगी हैं। इसी कड़ी में चीन की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी हुवावे ने 24 फरवरी को स्पेन के मैड्रिड में इवेंट करने जा रही है।

    इस इवेंट को लेकर कंपनी ने कई सारे प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग का एलान किया है, हालांकि कौन-कौन से प्रोडक्ट्स पेश होंगे, इसकी कोई जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक 24 फरवरी को होने वाले इवेंट में Huawei, MateBook X Pro लैपटॉप, MatePad Pro 5G tablet के अलावा एक स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर सकती है।

    ये भी पढ़ेंः आधार कार्ड है तो सिर्फ 10 मिनट में बनेगा पैन कार्ड, ऐसे करें अप्लाई

    इस इवेंट में डुअल 5जी कनेक्टिविटी के साथ Huawei Mate Xs की लॉन्चिंग की भी खबर है। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसमें 65 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। 24 फरवरी को होने वाले इवेंट को Huawei के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

    बता दें कि हुवावे (Huawei) ने हाल ही में 7 सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस नोवा 7आई (Huawei Nova 7i) को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर, दमदार कैमरा और एचडी स्क्रीन मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई सकेंत नहीं दिया है।

    आपको बता दें कि हुवावे ने इस फोन को अपनी आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया है। लेकिन, अब तक इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही हैं कि नोवा 7आई की कीमत 18,900 रुपये के आसपास होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें