Samsung Galaxy Z Flip की प्री-बुकिंग 21 फरवरी से शुरू, कीमत 1,09,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Feb 2020 03:24 PM IST
सार

26 फरवरी से होगी Samsung Galaxy Z Flip की डिलीवरी

1,09,999 रुपये है सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप की कीमत

Samsung Galaxy Z Flip Pre-Booking Starts in India know price and specifications
Samsung Galaxy Z Flip - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फ्लिप की भारत में बुकिंग का एलान कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप को कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से 21 फरवरी से बुक किया जा सकता है। प्री-बुकिंग करने वालों ग्राहकों के लिए गैलेक्सी जेड फ्लिप की डिलीवरी 26 फरवरी से शुरू हो जाएगी। Samsung Galaxy Z Flip की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है।

    गैलेक्सी जेड फ्लिप में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं मुड़ने के बाद 1.1 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। दूसरी डिस्प्ले से आप नोटिफिकेशन, समय देख सकते हैं और म्यूजिक को प्ले और पॉज भी कर सकते हैं। फोन का वजन 183 ग्राम है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 7 नैनोमीटर का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज है।

    सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ2.4 है। वहीं रियर पैनल पर दो कैमरे हैं। दोनों 12 मेगापिक्सल के हैं। इसमें एक लेंस वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें