एचटीसी यू मोबाइल का दिखा टीजर, 16 मई को होगा लॉन्च

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 21 Apr 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
htc all set to launch its smartphone on may 16

    एचटीसी ने अपने नए स्मार्टफोन यू की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। कंपनी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 16 मई को पेश करेगी। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ दिनों से लगातार खबरें सामने आ रही थी। जिसके बाद कंपनी ने एचटीसी यू का पांच सेकेंड का टीजर बनाकर स्क्वीज फॉर द ब्रिलियंट यू के नाम से जारी किया। एचटीसी ने ये टीजर अपेन ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।

    टीजर में स्मार्टफोन के एज सेंसर के होने का पता चलता है। एज सेंसर के बारे में हमें अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। एचटीसी सेंसर को फोन के निचले हिस्से में देगी, जिससे फोन को सामान्य तरिके से ही इस्तेमाल किया जा सके।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : जान‌िए क्या है BHIM ऐप, कैसे फ्री में मिलेगी डाउनलोडिंग सुविधा?

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार एचटीसी यू में 5.5 इंच के क्वॉड एचडी डिस्प्ले होगा, जिसे गोरिल्ला ग्लास 5 से सुरक्षित किया गया होगा। फोन में क्वॉलकॉम स्नैप़़ड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 4 जीबी या 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का रियर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। माना जा रहा है कि इस फोन को कंपनी सेल्फी स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी। वहीं एचटीसी यू में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प भी दिया जा सकता है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी होगी, जो क्विक चार्चिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें