जानिए क्या है BHIM ऐप, कैसे फ्री में मिलेगी डाउनलोडिंग सुविधा?

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लांच मोबाइल ऐप का नाम BHIM है। बिना इंटरनेट के काम करने वाले इस BHIM ऐप का पूरा नाम 'भारत इंटरफेस फॉर मनी' है। यह UPI बेस्ड पेमेंट सिस्टम पर काम करेगा।
इसके जरिए लोग डिजिटल तरीके से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि इसमें यूजर्स को बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड जैसी लंबी डिटेल्स डालने की जरूरत नहीं होगी।
इससे पैसे भेजने के लिए आपको सिर्फ एक बार अपना बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर करना होगा और एक UPI पिनकोड जनरेट करना होगा। इसके बाद आपका मोबाइल नंबर ही पेमेंट एड्रेस होगा। हर बार अकाउंट नंबर डालने की जरूरत नहीं होगी। इंटरनेट नहीं होने पर फोन से USSD कोड *99# डायल करके भी इस ऐप को ऑपरेट किया जा सकता है। ये बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करेगा।