HTC ONE X10 का पोस्टर लीक हुआ, जानें क्या होगा फोन में खास

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 13 Apr 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
htc one x10 poster leaked, lets have a look on its features
एचटीसी वन X10 - फोटो : @evleaks

    एचटीसी इस साल की शुरुआत में ही अपने मिड रेंज स्मार्टफोन वन एक्स9 का अपग्रेड वर्जन वन एक्स 10 को लॉन्च करने की खबरें थी। लेकिन कंपनी ने स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च नहीं किया। अब एक बार फिर एचटीसी का ये फोन चर्चा में आया है।

    ट्विटर पर टिप्सर इवान ब्लास ने इस स्मार्टफोन का एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें फोन का डिजाइन और बैटरी के बारे में जानकारी दी गई है। पोस्टर पर लिखा है बिग स्टाइल मीट्स बिगर बैटरी। पोस्टर के कैपसन से ही साफ है कि स्मार्टफोन में बेहतर बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन

    कुछ हफ्तों पहले भी स्मार्टफोन की एक तस्वीर लीक हुई थी। अगर दोनों तस्वीरों को गौर से देखा जाए तो तस्वीरों में दिख रहे फोन का डिजाइन एक जैसा ही नजर आता है। पोस्टर में स्मार्टफोन का बैक साइट साफ तौर पर नजर आता है। फोन में सिंगल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर कैमरा पैनल के ठीक नीचे है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पढ़ें स्मार्टफोन के फीचर

    एचटीसी वन एक्स10
    एचटीसी वन एक्स10 - फोटो : @evleaks

    इस स्मार्टफोन में भी एचटीसी वन एक्स9 से मिलते जुलते स्पेसिफिकेशन होने की संभावनाएं हैं। स्मार्टफोन की कीमत के बारे में हमें अभी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा।

    ये भी पढ़ें : रिव्यू : कैसा है 39,990 रुपये वाला एचटीसी यू प्ले

    फोन में 3जीबी रैम और हेलियो पी10 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। एचटीसी वन एक्स10 में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि यह जानकारी लीक के आधार पर हैं, कंपनी ने फोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें