Honor 9a स्मार्टफोन 31 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत
Honor 9a स्मार्टफोन 31 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च10,000 से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है कीमतमिलेगा तीन कैमरे का सपोर्ट

विस्तार
टेक कंपनी ऑनर (Honor) ने अपने सबसे खास स्मार्टफोन ऑनर 9ए (Honor 9a) की भारत में लॉन्चिंग का एलान कर दिया है। ऑनर 9ए स्मार्टफोन को 31 जुलाई के दिन भारत में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का टीजर ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर भी लाइव कर दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने सबसे पहले ऑनर 9ए स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च किया था।
Honor 9a स्मार्टफोन की कीमत
ऑनर 9ए स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच होगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए अमेजन की प्राइम डे सेल में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Honor 9A की स्पेसिफिकेशन
ऑनर 9ए स्मार्टफोन में 6.3 इंच का एचडी डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी6765 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M31s 30 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च, जानें इसके फीचर्स
Honor 9A का कैमरा
यूजर्स को ऑनर 9ए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Honor 9A की बैटरी
ऑनर ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल सिम, वाई-फाई, 4जी LTE, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 37 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है।