Asus ROG Phone 3 से उठा पर्दा, मिला Snapdragon 865+ प्रोसेसर का सपोर्ट
आसुस रॉग फोन 3 भारत में हुआ लॉन्चमिला स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसर का सपोर्टशुरुआती कीमत है 49,999 रुपये

विस्तार
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस (Asus) ने गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर आसुस रॉग फोन 3 (Asus ROG Phone 3) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन बेहतर गेमिंग के लिए लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को शानदार साउंड के लिए रॉग गेम एफएक्स और डाइरेक एचडी साउंड तकनीक का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले आसुस रॉग फोन 2 और रॉग फोन को बाजार में उतारा था, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था।
आसुस रॉग फोन 3 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 49,999 रुपये और 57,999 रुपये है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री छह अगस्त से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
आसुस रॉग फोन 3 स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है, जो Adreno 650 जीपीयू से लैस है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रॉग ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- 24 जुलाई को Tecno भारत में लॉन्च करेगा अपना पहला TWS, कीमत होगी 2,000 रुपये से कम
- Lenovo Legion Phone Duel हुआ लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 865+ प्रोसेसर
- Jabra ने भारत में एक ऐसा हेडफोन लॉन्च किया है जिसकी बैटरी 50 घंटे तक चलेगी
- घरेलू कंपनी VingaJoy ने पेश किया 'बीट ब्रदर्स नेकबैंड सीएल-130', 12 घंटे तक नॉन-स्टॉप म्यूजिक का दावा