EVM ENLAPPOWER REVIEW: कैसा है देश का पहला लैपटॉप चार्ज करने वाला पावरबैंक?

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Feb 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
EVM ENLAPPOWER REVIEW best 20000mAh Powerbank for Laptop and Mobile
EVM ENLAPPOWER REVIEW - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    घरेलू इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड EVM ने पहला ऐसा पावरबैंक लॉन्च किया है जिससे किसी लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है। इससे पहले बाजार में मोबाइल, हेडफोन और स्पीकर चार्ज करने वाले पावरबैंक ही मौजूद थे। EVM के इस 20000एमएएच वाले पावरबैंक से सी-पोर्ट वाले नए लैपटॉप को चार्ज किया जा सकेगा। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है EVM ENLAPPOWER?

    EVM ENLAPPOWER
    EVM ENLAPPOWER - फोटो : Amar Ujala

    EVM ENLAPPOWER की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    EVM को इस खास पावरबैंक को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। EVM ENLAPPOWER को एक्सक्लूसिव तौर पर विजय सेल्स से खरीदा जा सकता है। इस पावरबैंक में एक साथ तीन ऐसी डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है जिसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट हो। इस पावरबैंक से फिलहाल चार्ज होने वाले लैपटॉप Macbook, Macbook Air, Macbook Pro, iPad, iPad Pro, MS Surface Pro, Dell XPS 13, HP Spectre x360, Lenovo IdeaPad, LG Gram, Asus Zenbook 13 हैं।

    EVM ENLAPPOWER REVIEW
    EVM ENLAPPOWER REVIEW - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इस पावरबैंक के साथ चार फीट लंबा केबल मिलेगा। इसके साथ तीन साल की वारंटी मिल रही है। इसके अलावा सभी टाइप सी और यूसबी पोर्ट वाली डिवाइस को इससे चार्ज किया जा सकता है। यह पावरबैंक थोड़ा वजनी है और ऐसा होना लाजिमी भी है क्योंकि इसमें बैटरी भी 20000एमएएच की है। पावरबैंक की बॉडी मजबूत मेटल की है। इसमें गर्म होने जैसी कोई समस्या नहीं है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें