EVM ने भारत में लॉन्च किया लैपटॉप चार्ज करने वाला पहला पावरबैंक

इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड EVM ने भारतीय बाजार में पहला ऐसा पावरबैंक लॉन्च किया है जिससे किसी लैपटॉप को चार्ज किया जा सकता है। इससे पहले बाजार में मोबाइल, हेडफोन और स्पीकर चार्ज करने वाले पावरबैंक ही मौजूद थे। EVM के इस 20000एमएएच वाले पावरबैंक से सी-पोर्ट वाले नए लैपटॉप को चार्ज किया जा सकेगा, हालांकि दिक्कत यह है कि भारतीय बाजार में टाईप-सी पोर्ट वाले लैपटॉप की संख्या फिलहाल बहुत कम है। EVM ने अपने इस खास पावरबैंक को EVM ENLAPPOWER नाम दिया है और इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है।
EVM ENLAPPOWER पावरबैंक के जरिए एक साथ तीन ऐसी डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है जिसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट हो। इस पावरबैंक के साथ चार फीट लंबा केबल मिलेगा। इस पावरबैंक की बॉडी अल्ट्रा ब्लैक प्रीमियम मेटल की है जिसका लुक क्लासी है। ऐसे में आप इसे किसी खास को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
EVM ENLAPPOWER के साथ तीन साल की वारंटी मिल रही है। इस पावरबैंक की मदद से Macbook, Macbook Air, Macbook Pro, iPad, iPad Pro, MS Surface Pro, Dell XPS 13, HP Spectre x360, Lenovo IdeaPad, LG Gram, Asus Zenbook 13 जैसे लैपटॉप और टाईप-सी पोर्ट वाले स्मार्टफोन को चार्ज किया जा सकता है।
EVM ENLAPPOWER की लॉन्चिंग पर ईवीएम इंडिया के सेल्स हेड याग्नेश पांड्या ने कहा, 'हम EVM ENLAPPOWER को लॉन्च करके काफी उत्साहित हैं। यह भारतीय बाजार में एक नया ट्रेंड शुरू करने वाला प्रोडक्ट है। इस पावरबैंक को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत तैयार किया गया है।'