आ रहा है BlackBerry का फुल टच-स्क्रीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 Oct 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
BlackBerry Krypton Motion Full Touch screen Android Smartphone photo leak
BlackBerry 'Krypton' Motion Full-Touch Android Smartphone

    अगर आप ब्लैकबेरी के न्यूमेरिक कीपैड के लवर हैं तो यह खबर आपको निराश कर सकता है।

    ब्लैकबेरी की-वन के बाद कंपनी का एक और दमदार स्मार्टफोन BlackBerry Krypton Motion मार्केट में आने वाला है जो कि फुल टच-स्क्रीन होगा। साथ ही यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। ब्लैकेबेरी के नए फुल टच-स्क्रीन फोन के बारे में जानकारी जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने दी है। उन्होंने BlackBerry Krypton Motion की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें फोन फुल टच-स्क्रीन दिख रहा है।

    विज्ञापन

    TCL के पास है ब्लैकबेरी का लाइसेंस

    TCL
    TCL

    बता दें कि ब्लैकबेरी के फोन बनाने का लाइसेंस चीन की कंपनी टीसीएल के पास है। कुछ दिन पहले TCL ने अपने एक बयान में ब्लैकबेरी के फुल टचस्क्रीन स्मार्टफोन को लॉन्च करने की बात कही थी। टीसीएल ने कहा था कि अपकमिंग ब्लैकबेरी फोन फुल-टचस्क्रीन होगा। साथ ही फोन अल्ट्रा सिक्योर, वाटरप्रूफ के लिए IP67 रेटेड और डस्टप्रूफ होगा। फोन में दमदार बैटरी होगी जो 26 घंटे की बैकअप देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    BlackBerry Krypton Motion की स्पेसिफिकेशन

    BlackBerry
    BlackBerry

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, फुल एचडी डिस्प्ले, 4GB औरर 4000mAh की दमदार बैटरी होगी। वैसे तो एप्पल और गूगल ने अपने फोन में हेडफोन जैक देना बंद कर दिया है लेकिन ब्लैकबेरी के इस फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें