ब्लैकबेरी ला रहा है फुल-टचस्क्रीन स्मार्टफोन, वाटरप्रूफ होगा फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Aug 2017 11:50 AM IST
BlackBerry to launch full touchscreen and water proof smartphone in October
BlackBerry

    ब्लैकबेरी की-वन के बाद कंपनी का एक और दमदार स्मार्टफोन मार्केट में आने वाला है, लेकिन अगर आप ब्लैकबेरी के न्यूमेरिक कीपैड के लवर हैं तो यह फोन आपको निराश कर सकता है। दरअसल ब्लैकबेरी का अपकमिंग स्मार्टफोन फुल-टचस्क्रीन होगा।

    TCL के पास है ब्लैकबेरी का लाइसेंस

    बता दें कि ब्लैकबेरी के फोन बनाने का लाइसेंस चीन का कंपनी टीसीएल के पास है।Engadgetकी रिपोर्ट के मुताबिक TCL ने अपने एक बयान में ब्लैकबेरी के फुल टचस्क्रीन स्मार्टफोन को लॉन्च करने की बात कही है। टीसीएल केFrançois Mahieuके मुताबिक, 'अपकमिंग ब्लैकबेरी फोन फुल-टचस्क्रीन होगा। साथ ही फोन अल्ट्रा सिक्योर, वाटरप्रूफ के लिए IP67 रेटेड और डस्टप्रूफ होगा। फोन में दमदार बैटरी होगी जो 26 घंटे की बैकअप देगी।'

    Mahieu ने दावा किया है कि भारी संख्या में आईफोन और सैमसंग मोबाइल यूजर्स ब्लैकबेरी के इस नए फोन की ओर मूव कर जाएंगे। फोन की लॉन्चिंग अक्टूबर में हो सकती है। फोन की कीमत की बात करें तो बताया जा रहा है कि इसकी कीमत मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों से कम होगी।

    हाल ही में लॉन्च हुआ है ब्लैकबेरी की-वन

    BlackBerry KEYone
    BlackBerry KEYone

    बता दें कि ब्लैकबेरी ने हाल ही में अपना आखिरी और पहला डुअल सिम स्मार्टफोन BlackBerry Keyone को भारत में लॉन्च किया है। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन इंडिया 8 अगस्त से हो रही है। इस फोन में 4.5 इंच की स्क्रैच प्रूफ फुल एचडी IPS डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू और 64GB स्टोरेज है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन में कंपनी का खास कीबोर्ड है और कीबोर्ड के स्पेसबार में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। यानी कीबोर्ड और टच स्क्रीन दोनों एक साथ यूज किए जा सकेंगे। फोन में Sony IMX378 सेंसर वाला 12MP का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी है। कैमरे के जरिए 4K वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। वहीं फ्रंट कैमरा f/2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3505mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 3.0 से लैस है। फोन की कीमत 39,990 रुपये है।

    और पढ़ें...