Asus के इस 5000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत में हुई कटौती

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Oct 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
Asus ZenFone Max ZC550KL Price cut in India
Asus ZenFone Max (ZC550KL)

    ताइवान की कंपनी आसूस ने भारत में अपने Asus Zenfone 3 Max की कीमत में कटौती की है। यह फोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ है।

    आसूस के जेनफोन मैक्स (ZC550KL) की लॉन्चिंग कीमत 8,999 रुपये थी, वहीं अब इस फोन को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की बड़ी खासियत यह है कि इसमें 5000mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन

    Asus Zenfone Max (ZC550KL) की स्पेसिफिकेशन

    Asus ZenFone Max (ZC550KL)
    Asus ZenFone Max (ZC550KL)

    इस फोन में 5.5 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। साथ ही डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G LTE, डुअल सिम और एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 है। ऐसे में कम कीमत यह फोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें