Asus ने 17 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप ROG Strix GL702ZC

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 08 Mar 2018 04:10 PM IST
Asus ROG Strix GL702ZC Laptop launched in India With AMD Ryzen 7
Asus ROG Strix GL702ZC

    आसूस ने भारत में अपना नया लैपटॉप ROG Strix GL702ZC पेश किया है जो गेमिंग की दुनिया में पहला ऐसा लैपटॉप है जिसमें AMD का ऑठ कोर वाला Ryzen 1700 प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 20 मार्च से शुरू होगी और इसकी कीमत 1,34,990 रुपये है।

    ROG Strix GL702ZC लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 17.3 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले है। इसमें आठ कोर वाला Ryzen 7 1700 प्रोसेसर है और इसमें ग्राफिक्स के लिए AMD रेडिअन RX580 दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 4GB रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह लैपटॉप 256 जीबी वाले SATA SSD और 1TB वाले HDD को भी सपोर्ट करता है।

    इसमें नॉर्मल मोड, विविड मोड, आई केयर मोड और मैनुअल मोड दिए गए हैं। यह लैपटॉप ROG गेमफर्स्ट IV, XSplit गेमकास्टर और Asus Splendid विजुअल टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.1, USB टाइप-C, USB 3.0, HDMI 2.0, 3.5mm हेडफोन जैक है और बैटरी के साथ इसका वजन 3.2kg है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें