देखें iPhone X का पोस्टमार्टम, डुअल बैटरी का हुआ खुलासा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Nov 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
Apple iPhone X teardown reveals two battery cells
iPhone X

    Apple के डिमांडिंग फोन iPhone X की बिक्री शुरू हो गई है। फोन के प्रति लोगों की दीवानगी को खूब देखने को मिल रही है।

    इसी बीच आईफोन X को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस आईफोन 1 नहीं दो बैटरी हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः  iPhone X के बदले ये 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं आप

    हाल के कुछ दिनों से यह देखने को मिल रहा है कि जब भी कोई बड़ा फोन लॉन्च हो रहा है तो उसके पार्ट्स को लेकर लोगों में बड़ी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस फोन में है क्या। इसी कड़ी में एक यूजर ने आईफोन का पोस्टमार्टम कर डाला है जिसमें फोन में दो बैटरी होने की बात सामने आई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीडियो में देखें फोन का पोस्टमार्टम

    Apple iPhone X Animoji
    Apple iPhone X Animoji

    वीडियो को देखने पर पता चल रहा है कि इस फोन में दो बैटरी तो है हीं, साथ ही इसमें दिया गया मदरबोर्ड पहले के मुकाबले काफी छोटा है। मदरबोर्ड इतना छोटा है कि यह किसी चिप जैसा दिख रहा है। फोन में दो बैटरी है जिनमें से एक बैटरी पतला किया रखा गया है ताकि फोन को स्लिम बनाया जा सके।

    दोनों बैटरी के पावर की बात करें तो यह 2716mAh है। आईफोन X के इस पोस्टमार्टम में फोन के ट्रू-डेफ्थ कैमरा सिस्टम की भी जानकारी मिली है। वीडियो से यह भी पता चला है कि फोन में 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन X16 LTE मोडेम और Cirrus Logic का ऑडियो एम्पलिफायर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें