iPhone X के बदले ये 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं आप

अगर आप भी उनलोगों में से एक हैं जो कम बजट में आईफोन X जैसा फीचर वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो आप आईफोन X के बजाय ये 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इन फोन में भी आईफोन के वायरलेस चार्जिंग और फेस आईडी जैसे कई फीचर्स मिल जाएंगे।

Samsung Galaxy Note 8
इस फोन में डुअल-सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 6.3 इंच की क्वॉडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, सैमसंग का एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें रियर पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3300mAh की बैटरी, 4जी VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, NFC जैसे फीचर्स हैं। फोन की कीमत 67,900 रुपये है।

Samsung Galaxy S8, S8+
एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 53,900 रुपये है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। जबकि आईफोन X की कीमत 89,000 रुपये है। वहीं S8+ में 6.3 इंच की डिस्प्ले है। बाकी फीचर्स सामान हैं।