iPhone X की फेस आईडी और iPhone की टच आईडी में कौन है फास्ट?

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Nov 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone X Face ID vs iPhone Touch ID, which is faster
iPhone X Face ID vs iPhone Touch ID

    एप्पल के नए और पहले फेस आईडी लॉक की काफी चर्चा हो रही है।

    iPhone X की भारी डिमांड का एक कारण इसमें दिया गया खास फेशियल रिकॉग्निशन भी है, लेकिन ऐसे में एक सवाल यह भी उठता है कि एप्पल के आईफोन में पहले से दिए जा रहे टच आईडी ज्यादा तेज है या फिर आईफोन X में दिया गया फेस आईडी। तो आइए जानते हैं इन दोनों में से फास्ट कौन है?

    विज्ञापन

    दरअसल दुनिया के कई एक्सपर्ट्स ने आईफोन के फेस आईडी और टच आईडी की टेस्टिंग की है जिसमें यह बात सामने आई है कि टच आईडी फेस आईडी के मुकाबले तेज है। टेस्टिंग के दौरान पता चला है कि टच आईडी से आईफोन को अनलॉक करने में 0.91 सेकेंड का समय लग रहा है, जबकि फेस आईडी से आईफोन को अनलॉक करने में 1.2 सेकेंड का वक्त लग रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः i Phone X के बदले ये 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं आप

    इसके iPhone X के अनलॉक होने के बाद लॉक स्क्रीन हटाने में एक्स्ट्रा 0.4 सेकेंड का समय लग रहा है। इस तरह आईफोन X को पूरी तरह से अनलॉक करने में कुल 1.8 सेकेंड का समय लग रहा है। इस टेस्ट से यह भी पता चला कि आईफोन X को अनलॉक करने के लिए एक्स्ट्रा स्क्रीन स्वाइप करना पड़ रहा है, जबकि टच आईडी वाले आईफोन के साथ ऐसा नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें