फेसबुक ने जोड़ा ये खूबसूरत नया रिएक्शन बटन, आपने यूज किया क्या ?

फेसबुक ने अपने लाइक बटन में चोरी-चुपके एक नया रिएक्शन जोड़ दिया है। ये नया फीचर रिएक्शन बटन के रूप में जुड़ा है। आप फेसबुक पर जब कभी लाइक बटन पर क्लिक करते होंगे तो आपके सामने कई प्रकार की इमोजीज नजर आती होंगी। इन इमोजीज में आप गुस्सा, खुशी, दुःख कई प्रकार की फीलिंग व्यक्त कर सकते हैं। फेसबुक ने इसमें थैंकफुल और ग्रेटफुल का नया इमोजी जोड़ा है। ये एक फूल के जैसी इमोजी है, जो धन्यवाद व्यक्त करने के लिए शुरू की गई है।
जानें क्यों जोड़ा फेसबुक ने यह रिऐक्शन

बता दें कि पहले फेसबुक पर केवल लाइक बटन थी, जिसमें बाद में कई प्रकार की फीलिंग वाली इमोजी जोड़ी गई। ये इमोजी आईओएस यूजर्स पर ग्रेटफुल के नाम से और एंड्रॉयड व डेस्कटॉप यूजर्स पर थैंकफुल के नाम से आ रही है। इस इमोजी में कंपनी ने पर्पल रंग का फूल बनाया है।
खबरें थी कि फेसबुक जल्द ही डिसलाइक बटन भी शुरू करेगा लेकिन अभी तक ये फीचर कंपनी ने जोड़ा नहीं है। बता दें कि फेसबुक ने पिछले साथ भी मदर्स डे से कुछ दिन पहले ही इस रिएक्शन बटन को लॉन्च किया था। हालांकि मदर्स डे के कुछ दिनों बाद ही कंपनी ने इस रिएक्शन को हटा लिया था। इस बार भी फेसबुक ने इस इमोजी को मदर्स डे से कुछ दिनों पहले ही ऐड किया है। अब देखना होगा कि यह रिएक्शन भी पिछली बार की तरह ही टेंपररी है या फिर परमानेंट?