बॉक्स ऑफिस के बाद मोबाइल गेम में भी बाहुबली की धूम, आपने खेला क्या ?

बाहुबली 2 या 'बाहुबली द कन्क्लूजन' फिल्म को मिली सफलता के बाद अब फिल्म पर आधारित गेम को भी जबरदस्त सफलता मिली है। बाहुबली : द गेम (ऑफिशियल) भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किए जाने वाला गेम बन गया है। मोबाइल आधारित इस गेम को बाहुबली 2 की रिलीज के बाद अबतक 10 लाख से ज्यादा बार लोगों ने डाउलोड किया है। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला 10वां ऐप बन गया है।
फ्री में करें डाउनलोड

बाहुबली फिल्म पर बेस्ड इस मोबाइल गेम को बेंगलुरु स्थित मूनफ्रॉग लैब ने फिल्म के ग्राफिक्स डिजाइन करने वाली कंपनी मीडिया वर्क्स और ग्राफिक इंडिया की मदद से बनाया है। इस गेम में आपको कई कैरेक्टर मिलेंगे, जिनके साथ मिलकर महिष्मति की रक्षा करनी होगी। ये गेम पूरी तरह से फ्री है, आप इसे प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
प्ले स्टोर पर दी गई जानकारी के अनुसार महिष्मति को सेनापती की आवश्यकता है। प्लेयर गेम में अपनी सेना का सेनापति होगा, जिसे बाहुबली, कटप्पा, बलालदेव, देवसेना के साथ मिलकर महिष्मति सामराज्य की कालकेय से रक्षा करनी होगी। इस गेम को खेलने के लिए आपके पास इंटरनेट क्नेक्शन होना चाहिए। बाहुबली गेम में आप कई हथियार पैसे देकर भी खरीद सकते हैं।